बदलते मौसम में धान की सुरक्षा जरूरी
बिजाटोला, मानेगांव, मड़ई धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
बालाघाट।खरीफ मौसम 2021-22 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट की समितियों में धान खरीदी का कार्य कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया जा रहा है। इस सबध में राजीव सोनी प्रभारी सीईओ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट ने बताया कि वर्तमान में मौसम परिवर्तन होने की वजह से बारिश की सभांवना बनी हुई है। जिसके कारण सभी धान खरीदी केंद्रों के पर्यवेक्षक, समिति प्रबन्धको, खरीदी केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वे केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था करें।
श्री सोनी ने बताया कि दिनांक 27 दिसबंर 2021 को शाखा बिरसा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र बिजाटोला, मानेगांव, मड़ई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासन की नीति निर्देशो के अनुसार धान खरीदी किये जाने के निर्देश दिये गये।
महिला स्व सहायता समूह का कार्य प्रशसनीय
राजीव सोनी प्रभारी सीईओ ने गणेश स्व सहायता समूह मड़ई द्वारा की जा रही धान खरीदी के सबध में बताया कि महिला समूह इस वर्ष पहली बार धान खरीदी का कार्य कर रही है जो निः सन्देह प्रशंसनीय है। इस दौरान महिला समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुये धान खरीदी के सबध में आवश्यक जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री सोनी के साथ राजेश नगपुरे प्रभारी प्रवास कक्ष मुख्यालय, टी.एस. कुराहम पर्येवेक्षक उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.