पीजी कालेज बालाघाट में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन
बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार प्रतिवर्ष युवाओं की प्रेरणा के लिए युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 21 से 23 दिसंबर 2021 तक शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट में विविध विधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में कु. स्वाति पाटकर बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, पोस्टर प्रतियोगिता में कु. तुलसी कटरे बी.ए. द्वितीय वर्ष, स्पॉटपेंटिंग में कु. श्रेया विश्वकर्मा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, क्लेमॉडलिंग में कु. काजल मात्रे, कोलाज में कु. शाहना जहॅा एम.एस.सी. वनस्पतिशास्त्र प्रथम सेमेस्टर, वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में विकास राहंगडाले एम.ए. तृतीय सेमस्टर भूगोल विभाग एवं विपक्ष में सर्वोत्तम चौधरी एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर वनस्पतिशास्त्र, प्रश्न मंच में निलेश गौतम एम.ए. प्रथम सेमेस्टर अर्थशास्त्र, भाषण प्रतियोगिता में सर्वोत्तम चौधरी एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर, हास्य नाटक में परमेश्वर खरे एवं उनकी टीम, एकांकी नाटक में गुंजन मिश्रा एवं उनकी टीम, गिटार वादन में अभिषेक सिंघनधूपे तथा तबला वादन में जतिन पटले, एकल गायन में कु. अंकिता भौतेकर, समूह-गायन में अंकिता एवं उनकी टीम, पाश्चात्य गायन-समूह में हर्ष तिवारी एवं उनकी टीम, लोक नृत्य (समूह ) में धर्मेंद्र, दुष्यंत, कमलेश ,हिमांशी, वैशाली, श्रद्धा, दुर्गेश्वरी, की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तीन दिवसीय (21 से 23 दिसंबर 2021) युवा महोत्सव का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिरसाटे एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. कंचन मसराम के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अतिथि विद्वान एवं जनभागीदारी शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.