जिला पंचायत के 74 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये
23 दिसंबर को होगी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आबंटन
बालाघाट।प्रथम चरण में 06 जनवरी 2022 को विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी एवं खैरलांजी तथा द्वितीय चरण में 28 जनवरी 2022 को विकासखंड लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के ग्रामों से जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन के लिए कुल 74 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की जांच आज 21 दिसंबर को रिटर्निंग आफिसर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सहायक रिटर्निंग आफिसर श्रीमती आयुषी जैन एवं श्री बलवंत रहांगडाले द्वारा की गई। जांच में सभी 74 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशी 23 दिसंबर 2021 को अपरान्ह 03 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेगें। नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को 23 दिसंबर 2021 को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया जायेगा। विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी के ग्रामों में 06 जनवरी 2022 को प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान कराया जायेगा। द्वितीय चरण में विकासखंड लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के ग्रामों में 28 जनवरी 2022 को प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान कराया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.