कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी का निरीक्षणजेएसके बैंक सीईओ पहुंचे सालेटेकरी, दमोह, बिरसा, मोहगांव
बालाघाट -जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बालाघाट के प्रशासक व कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जेएसके बैंक सीईओ राजीव सोनी द्वारा दिनांक 20 दिसबंर 2021 को नगपुरे बैंक मुख्यालय द्वारा शाखा बिरसा, बैहर अंतर्गत धान खरीदी केंद्र सालेटेकरी, दमोह, बिरसा, मोहगांव धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान श्री सोनी ने उपस्थित समिति प्रबन्धक टी.एस कोर्रम, श्री मरावी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान धान लेकर पहुचे किसानों से चर्चा करते हुये बताया कि इस वर्ष शासन की नीति निर्देशो के अनुरूप ही धान खरीदी की जा रही है। साथ ही श्री सोनी ने नमिमापक यंत्र, परखी, तुलाई मशीन, सिलाई मशीन, पंखे, ब्लोअर, बारदाने की समुचित वयवस्था के सबन्ध में जानकारी ली तथा समय पर परिवहन किये जाने सबंधी निर्देश दिये गये। इसके अलावा श्री सोनी ने इस दौरान धान खरीदी केंद्रों में धान की तोलाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार किये जाने निर्देशित किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.