अब पशु पालक भी पा सकेंगे किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ
बालाघाट- खाद बीज और उर्वरक आदि के लिए अभी तक कृषि भूमि के मालिक किसान ही बैंकों से न्यूनतम ब्याज पर कृषि ऋण लेते आए हैं । लेकिन प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब पशु पालक बंधु भी अपने पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपने अधिकतम 5 दुधारू पशुओं पर केसीसी (KCC) यानि किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले सकेंगे ।
जिला पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक और अतिरिक्त उपसंचालक डॉ घनश्याम परते ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश की तर्ज पर जिले के दसों विकासखंडों में संचालित विभाग की लगभग 50 विभिन्न संस्थाओं और चिकित्सालयों में इसके लिऐ फॉर्म उपलब्ध हैं। किसान साथी जितनी जल्दी हो सके विभाग से सम्पर्क कर इस योजना का लाभ लें और पशु पालन को बढ़ावा देकर इससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाएं । पशु चिकित्सा विभाग की संस्थाओं में पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन उपलब्ध है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.