किसानों की मेहनत की कमाई को लगाया जा रहा चूना अधिकारियों के नाक के नीचे से चल रहा गोरखधंधाआदिवासी सेवा सहकारी समिति केंदा का है मामला
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना-एक तरफ राज्य सरकार किसानों के एक एक दाना खरीदने की बात कर रही वहीं धान उपार्जन केंद्र में चल रहा ऐसा काम की किसान की पसीने की कमाई पर ही हो रहा हाथ साफ। आदिवासी सेवा सहकारी समिति केंदा के धान उपार्जन केंद्र में किसानों से प्रति बोरी 600 ग्राम से एक किलो धान अधिक लेने का मामला सामने आया है। जहां बुधवार की सुबह डिप्टी कलेक्टर व फ़ूड स्पेक्टर धान उपार्जन केंद्र केंदा के दौरे पर थे।
जानकारी मिलने पर फोन से हमारे संवाददाता से बातचीत में फ़ूड स्पेक्टर ने 400 ग्राम अधिक धान तौल में पाए जाने की बात स्वीकारी साथ ही कार्यवाही करने की बात भी कही। जबकि उक्त धान उपार्जन केंद्र के दौरे पर जब हमारे संवाददाता पहुंचे तब तस्वीरें कुछ और भी बयां कर रहीं थी केवल एक तराजू लगा हुआ था और धान खरीदी चल रही थी हमारे संवाददाता को देख जल्दबाजी में दूसरा तराजू भी लगाया गया। धान के तौल हेतु बाट के साथ 2 जूट बारदाना रखने के बाद भी जूट बारदाने में रखे धान का पलड़ा जमीन से केवल हिला भर। वहीं तौल रहे हमाल की चालाकी देखिए पलड़े को बार बार हाथ से सम्हाल रहा है ताकि पलड़ा जमीन को न छुए। वहीं एक स्थान पर सीधे किसान के बारदाने से सरकार के बारदाने में धान पलटा जा रहा था क्या तौल प्रभारी या धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक ने किसान का धान तौलना भी मुनासिब नहीं समझा। मंडी प्रबंधक से बात करनी चाही गई तो वे मुह छिपाते फिरने लगे।
बहरहाल फ़ूड स्पेक्टर से कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली गई तब गोल मोल बात करते हुए फ़ूड स्पेक्टर महोदय ने अधिकारी के साथ व्यस्त हूँ बाद में बात करता हूं कहकर फोन रख दिया। धान खरीदी के शुरू से लेकर अब तक इस धान उपार्जन केंद्र में कितना धान खरीदा गया है या यह कहें कि धान के तौल में किसानों को अब तक कितने का चूना लगाया गया है। कौन हैं धान उपार्जन केंद्र केंदा के प्रबंधक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानने के लिए बने रहें CNI न्यूज़ के साथ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.