Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 2, 2021

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन तथा जिले के प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

   छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन तथा जिले के प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण। 


बालोद, 01 दिसम्बर 2021

        छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद आज गुरूर तहसील व बालोद तहसील के धान उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने गुरूर तहसील के धान उपार्जन केन्द्र मिर्रीटोला, गुरूर व धनोरा और बालोद तहसील के धान उपार्जन केन्द्र औंराभाठा का निरीक्षण किया। 



कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार इस अवसर पर मौजूद थे। प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में टोकन वितरण, बारदाना की उपलब्धता, आर्द्रतामापी यंत्र, स्टेकिंग, चबुतरा, पेयजल, कम्प्यूटर आदि की जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में अपने समक्ष आर्द्रतामापी यंत्र से धान की आर्द्रता का माप कराया। उपार्जन केन्द्रों में धान निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया।



 उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए पहुॅचे किसानों से रू-ब-रू होकर बातचीत की। किसानों ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्था अच्छी है, धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्रों में समिति प्रबंधकों से धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानों की संख्या व रकबे की जानकारी ली। इस अवसर पर एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री गंगाधर वाहिले सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे, 8817608879

CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad