प्राचार्यो की बैठक आयोजित बीईओ ने किया सम्बोधित
साल्हेवारा:-आज दिनांक 17/12/2021 को शा.उ.मा.शाला छुईखदान में दिनांक 14/12/2021 को आयोजित बैठक में जिलाधीश महोदय तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार,इस विकास खण्ड के 40 हाई स्कूल/हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक को विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुधाकर, वंदना मिश्रा एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुजीत सिंह चौहान ने संबोधित किया।
अधिकारियों द्वारा प्राचार्यों को कक्षा 9 से 12 तक की वार्षिक परीक्षा की तैयारी कार्ययोजना बनाकर करने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर पर प्रश्नावली एवं माडल उत्तर तैयार किया जा रहा है। विकास खण्ड स्तर पर भी विषय विशेषज्ञों से प्रश्नावली एवं माडल उत्तर तैयार किया जा रहा है। बैठक में अधिकारियों द्वारा प्राचार्यों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे छुट्टी के दिनों में भी परीक्षा की तैयारी करवाएं। उच्च कार्यालय द्वारा प्राप्त विभागीय जानकारी की जानकारी प्राचार्यों को दी गई एवं इस पर चर्चा भी किया गया।
इस बैठक में कई स्कूलों के प्राचार्यों ने अपनी स्कूली समस्या से विकासखंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया एवं विभागीय जानकारी पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील मिश्रा जी ने सभी प्राचार्यों की सराहना करते हुए, उन्हें अपने अपने दायित्व पर अच्छे कार्य करते हुए वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं दी तथा बैठक समाप्ति की घोषणा किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.