Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 19, 2021

सहायक शिक्षक धनंजय सिंह निलंबित---

 सहायक शिक्षक धनंजय सिंह निलंबित---



सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट


साल्हेवारा:-- विगत दिनों जन चौपाल शिविर सरईपतेरा में जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के समक्ष सरपंच समनापुर द्वारा शिक्षक धनंजय सिंह के लगातार स्कूल से बिना सूचना के अनुपस्थिति की शिकायत किया गया। शिविर स्थल पर ही जिलाधीश महोदय जी द्वारा इस पर संज्ञान लिया गया और विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील मिश्रा को संबंधित शिक्षक ने विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने आदेशित किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक आमगांव घाट को जांच हेतु आदेशित किया गया।

जांच पड़ताल में यह साक्ष्य प्रस्तुत किया गया कि धनंजय सिंह सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला समनापुर विगत दो माह से बिना किसी पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से स्कूल से अनुपस्थित पाए गए। प्राप्त जांच की प्रति एवं विभिन्न साक्ष्य अभिलेखों सहित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को सम्प्रेषित किया गया।

अंततः पिछले दो माह से लगातार बिना सूचना दिए अनुपस्थित चल रहे शिक्षक धनंजय सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में धनंजय सिंह को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मुख्यालय निर्धारित किया गया है एवं निलंबन अवधि में धनंजय सिंह को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक शाला समनापुर में शिक्षक व्यवस्था के लिए शासकीय प्राथमिक शाला आमगांव घाट के सहायक शिक्षक देवनारायण जांगड़े का भी प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जा चूका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad