Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 6, 2021

शॉर्टफिल्म आज़ाद की शूटिंग प्रारंभ

 शॉर्टफिल्म आज़ाद की शूटिंग प्रारंभ


दमोह। चँद्रशेखर आज़ाद स्मृति मंच दमोह द्वारा प्रस्तुत शॉर्टफिल्म आज़ाद शीघ्र ही दर्शकों के बीच होगी। उक्त शॉर्टफिल्म में दमोह नगर के आसपास की लोकेशन को चिन्हित करते हुए कार्य प्रारंभ किया गया है। परियोजना का शुभारंभ करते हुए आज संध्या शुभ नक्षत्र में पँडित अनुराग उपाध्याय के द्वारा वैदिक विधिविधान पूर्वक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्तुति करते हुए मुहूर्त को साक्षी मानकर शूटिंग का शुभारंभ किया गया। फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक आशीष तंतुवाय कबीर ने बताया है कि यह शॉर्टफिल्म चँद्रशेखर आज़ाद के जीवनवृत्त पर केंद्रित है जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में क्रांतिकारियों के संघर्ष के प्रति जागरूकता एवं जिज्ञासा उतपन्न करना है। साथ ही इस शॉर्टफिल्म में नगर के आसपास के क्षेत्रों के नवयुवाओं को कलाकर की भूमिकाओं में चयनित किया गया है, जिनका अभिनय इस शॉर्टफिल्म मे देखने मिलेगा। फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक आशीष तंतुवाय कबीर के साथ सिनेमैटिक कैमरामैन/असिस्टेंट डायरेक्टर सन्नी रॉय, एवं सह निर्देशक प्रताप सिंह चौहान सर के निर्देशन में यह शॉर्टफिल्म शीघ्र ही दर्शकों के बीच होगी। प्रोडक्शन टीम के सभी साथियों के साथ सह निर्देशक प्रताप सिंह चौहान एवं कैमरामैन/सिनेमेटोग्राफर सनी राय ने भगवान गणेश का पूजन करते हुए परियोजना को सफल बनाने हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रोडक्शन टीम एवं सभी कलाकारों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad