अपराध दर्ज होने के चंद घंटों में ही रतनपुर पुलिस ने चोरी की सामान के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 06.दिसंबर प्रार्थी दिपेश जलकारे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.दिसंबर के रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति इसके गोदाम से ट्रेक्टर के 02 नग टॉयर डिस्क सहित चोरी कर लिया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान मुखबिरो से पता चला कि संदेही- आरोपी (1) उत्तम कुमार विश्वकर्मा पिता फागूराम विश्वकर्मा उम्र 42 साल निवासी रेस्ट हाउस के पास मेलाभाठा रतनपुर(2)विधि से संघर्षरत् बालक टॉयर बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर- हरविंदर सिंह द्वारा टीम गठित कर त्वरित पतासाजी कर संदेही / आरोपी को दिनांक 06.दिसंबर को गिरफतार कर आरोपियों से चोरी गई संपत्ति एवं चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव प्रधान आरक्षक मनोज यादव, आरक्षक रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी का विशेष योगदान रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.