Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 19, 2021

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक के पिता को भिक्षावृत्ति नहीं कराने की दी गई समझाईश।

  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालक के पिता को भिक्षावृत्ति नहीं कराने की दी गई समझाईश। 




दल्ली राजहरा :-  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले में बाल संरक्षण इकाई कार्यरत है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल संरक्षण टीम एवं चाइल्ड लाईन द्वारा आज बस स्टैण्ड बालोद एवं रेल्वे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 जिसमें बस स्टैण्ड बालोद में एक दस वर्षीय बालक भिक्षावृत्ति करते पाया गया। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड लाईन संयुक्त टीम द्वारा रेसक्यू कर बालक कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति में प्रस्तुत होने के बाद बालक के पिता व बालक का कथन लिया गया। 

जिसमें वह मूलरूप से निवासी कुथरेल, जिला-दुर्ग का होना बताया गया। उन्होंने बताया कि बालक के पिता द्वारा घोषणा पत्र भरकर बालक को फिर कभी भिक्षावृत्ति नहीं करवाने का कथन लिया गया। बालक कल्याण समिति के द्वारा बालक के पिता को समझाईश देते हुए अस्थाई रूप से पिता के संरक्षण में बालक को सौंपा गया है। 

उन्होंने बताया कि बालक का परिवार दुर्ग जिले का निवासी है, बालक के उचित देखरेख एवं संरक्षण हेतु प्रकरण को बालक कल्याण समिति दुर्ग स्थानांतरित किया गया।

CNI News, दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad