ग्राम पंचायत साखो में पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया :-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत साखो में 17 दिसंबर को पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में आस-पास के करीब आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गढ़ बसावट की टीम ने प्रथम एवं बंजारीडंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत साखो सरपंच पवारा बाई कंवर (परमल सिंह कंवर) द्वारा किया गया,
पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य बजरंग पैकरा, साखो सचिव वेंकट रमन प्रताप सिंह एवं भाजपा अल्पसंख्यक सदस्य सैदर खान द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया गया, अल्पसंख्यक सदस्य सैदर खान ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के जोश व जज्बे का स्वागत किया। साथ कबड्डी खेल से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने वाला खेल भी बताया।
साखो सरपंच ने कहा कि हमें अपने कार्यों के साथ खेल में हिस्सा लेना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को खेल से जुड़े रहने का आह्वान किया और हर संभव मदद के लिए आगे रहने की बात कही। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम आए हुए गढ़ बसावट के टीमों को ₹5000 का पुरस्कार के साथ सम्मानित की गई, और द्वितीय बंजारीड़ड की टीमों को भी 3000 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, तृतीय पुरस्कार सतरंगा की टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, कबड्डी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उपसरपंच दुर्गेश्वरी यादव,पंच भैयालाल, सुदे राम यादव , धीरपाल यादव एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक और गांव वाले उपस्थित रहे,
कबड्डी प्रतियोगिता के मौके पर उपस्थित
कबड्डी में कुल आठ टीमों ने लिया हिस्सा
कोआथ, खरोज, बिक्रमगंज, बभनवल, सूर्यपुरा,पटना पाइरेट्स,मोहनी व कुरैशी मुहल्ले की टीम हिस्सा ली । आयोजित की गई प्रतियोगिता में बारी-बारी से सभी टीमों ने हिस्सा लिया, फाइनल में कुरैशी मोहल्ला एवं पटना पाइरेट्स की टीम बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें बिक्रमगंज कुरैशी मोहल्ले की टीम विजयी होकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। उपविजेता पटना पाइरेट्स की टीम रही। मौके पर शिव कुमार गोयल, शेरा खान, गुलाम सरवर,आरजू खान,कयामुद्दीन खान,अंगूर खान,जमील खान,राजू खान, हाजी शफी अहमद,जहांगीर खान, इम्तेयाज अली सहित कई लोग मौजूद थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.