Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 14, 2021

आज का पंचांग: मोक्षदा एकादशी व्रत, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय


 राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 23, शक संवत 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, एकादशी मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 29, जमादि उल्लावल 09, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 दिसंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त द्वादशी तिथि का आरंभ अश्विनी नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 29 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – मोक्षदा एकादशी व्रत, श्री गीता जयंती 2021, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय : सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : शाम 05 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 16 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल शाम 08 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 06 मिनट से अगले दिन 04 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 51 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट तक। भद्रा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक।

आज के उपाय : विष्णु चालीसा और गीता के 11 वें एवं 18 वें अध्याय का पाठ करें ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad