जकाँछ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी ने किया प्रत्येक वार्ड का दौरा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार-शमसुल आलम
रायपुर जकाँछ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन जी के नेतृत्व में जकाँछ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी ने जनता कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एवज देवांगन व वार्ड के पार्षद प्रत्यासियो के समर्थन में चुनाव प्रचार किया तथा कांग्रेस और भाजपा के वादाखिलाफी को जनता को समझाया, राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम भी हुए सम्मिलित ।
अमित जोगी जी ने कहा कि दोनों राजनीतिक पार्टियों का आलाकमान दिल्ली में है पर जोगी कांग्रेस का आलाकमान हमारी छत्तीसगढ़ की आम जनता है इसलिए हमारी पार्टी की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ के फैसले छत्तीसगढ़ में होंगे और आम जनता फैसला करेगी।
जकाँछ जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने बताया कि बीरगांव में जोगी कांग्रेस और भाजपा में मुकाबला है जिसमे जनता का समर्थन नया चेहरा लाने के मूड़ में है अर्थात जोगी कांग्रेस के साथ है इसलिए जोगी कांग्रेस की विजय निश्चित है। प्रदेश भर से कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
CNI News के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.