Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 23, 2021

कलेक्टर डॉ मिश्रा ने किया धान खरीदी केन्द्रों एवं गोदामों का निरीक्षण


कलेक्टर डॉ मिश्रा ने किया धान खरीदी केन्द्रों एवं गोदामों का निरीक्षण

 बालाघाट -कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 23 दिसंबर को वारासिवनी तहसील के अंतर्गत ग्राम खापा, रामपायली, सिंगोड़ी, थानेगांव एवं लालबर्रा तहसील के अंतर्गत ग्राम मांझापुर के धान खरीदी केन्‍द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने सेन्ट्रल वेयर हाउस गर्रा, सुराना कुशल वेयर हाउस खापा एवं एसडब्ल्यूसी वेयर हाउस खापा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिक्री के लिए धान लेकर आये किसानों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, वारासिवनी एसडीएम श्री संदीप सिंह एवं जिला विपणन अधिकारी श्री देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।


       धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरा कलेक्टर डॉ मिश्रा ने खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रति बोरी निर्धारित मात्रा में ही धान तौला जाये। प्रति बोरी निर्धारित मात्रा से अधिक धान तौले जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। किसानों से धान की खरीदी के दौरान एफएक्यू मापदंड का पालन किया जाये। इस दौरान उन्होंने खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता, किसानों को एसएमएस भेजने एवं धान के उठाव के संबंध में केन्द्र प्रभारियों से जानकारी ली और निर्देशित किया कि धान खरीदी में कहीं पर भी गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। सभी धान खरीदी केन्द्रों में निरीक्षण के दौरन बारदानें एवं धान के उठाव की स्थति संतोषजनक पायी गई।


       कलेक्टर डॉ मिश्रा ने गर्रा एवं खापा के वेयर हाउसों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि धान लेकर आने ट्रकों को शीघ्र खाली कराया जाये। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए और वेयर हाउस में ट्रकों की लंबी कतार नहीं लगना चाहिए। खरीदी केन्द्र से उठाव एवं गोदाम में खाली करने के दौरान धान की मात्रा में अंतर नहीं आना चाहिए। अन्यथा जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्रों से आफलाईन उठाव की स्थिति संतोषजनक पायी गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad