छत्तीसगढ़ी भाषा निर्माण समूह के शिक्षक पुस्तक प्रकाशन हेतु तैयारी में जुटे
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर---जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा बिलासपुर के आदेशानुसार जिला बिलासपुर के लिए छत्तीसगढ़ी में विभिन्न विषयों पर छत्तीसगढ़ी भाषा निर्माण समूह के द्वारा पुस्तक प्रकाशित कराने हेतु लिखित तैयारी कर रहे हैं।यह कार्य शहरी स्रोत केन्द्र बिलासपुर में ए पी सी श्रीमती सुनीता पाण्डेय के मार्गदर्शन में रामेश्वर गुप्ता व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एरमसाही, दिनेश कुमार पांडेय शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओछिनापारा रतनपुर,
श्रीमती रश्मि गुप्ता व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिंगियाडीह ,व शुकदेव कश्यप प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला छेरकाबांधा ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2021 तक चार दिवसीय कार्य योजना को पूरा करने में पूरा सहभागिता के साथ कार्य कर रहे हैं। शिक्षक दिनेश पाण्डेय ने बताया-- नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा में मातृभाषा के प्रयोग करना को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ी में बच्चों के लिए पुस्तक के रूप में सामग्री उपलब्ध कराना है।इस कार्य में जिले के चयनित शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ी में सामग्री उपलब्ध करा चुके थे।जिस पर कार्य किया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.