आदिवासी बैगा बिहड़ ग्राम बगारझोला में बैगा जनजाति क्रिड़ा महोत्सव में विभिन्न ग्रामों के बैगा नृत्य की धूम रही ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा - कलेक्टर साहब तारन प्रकाश सिंन्हा जी के दिशा निर्देशानुसार अति पिछड़ा आदिवासी बैगा ग्रामों में जन चौपाल के माध्यम से जनपद स्तर के सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर आदिवासियों के उत्थान के लिये उनकी संस्कृति संसार को विलुप्त होने से बचाये रखने बैगा पारम्परिक वेष भूषा में बैगा पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक द्विवसिय आयोजन ग्राम पंचायत चोभर के आश्रित ग्राम बगार झोला में आयोजित किया गया ।
जिसमें जनपद पंचायत के अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार जिला पंचायत के सदस्य ममता राजेश पाल रमेश साहु अध्यक्ष ब्लाक गंडई चन्द्रभूषण यदु जिला महामंत्री जे सी सी जे वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शुक्ला जी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी छुईखदान मोहित धुर्व पंचायत इंस्पेकटर जनपद पंचायत छुईखदान सभी अतिथियों के द्वारा महात्मा गांधी एवं सरस्वती माता के तैल चित्र की पूजा अर्चना करते हुये सभी अतिथियों का फूलमाला के साथ स्वागत सम्मान किया गया ।
तत्पश्चात ग्राम चोभर वालों का सांस्कृतिक कार्यक्रम बैगा गीत की प्रस्तुती दी गई ।बारी बारी से बगारझोला ,भटली ,सरईपतेरा ,सिंगारपुर के द्वारा बैगा पारम्परिक वेष भूषा पहनकर शानदार महिला पुरूष की टोली नंगाड़े की थाप में थिरकते रहे ।महिलाये एवं पूरुष आदिवासी बैगा गीत का मनमोहक जबरदस्त गायन कर अपने संस्कृति संस्कार का आगाज करा रहे थे ।
जो शाम लगभग 5:30 बजे तक अनवरत चलते रहा ।पहले बार जिला प्रशासन के निर्देशानूसार ऐसा आयोजन की तारीफ लोग करते रहे ।
शाम चार बजे जिला पंचायत शियो लोकेश चंद्राकर नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा पहुँचे सभी अतिथिगण बैगा नृत्य करने से अपने आप को रोक नही पाये प्रकाश ताराम शियो पशु चिकत्सक जैन साहब मोहित धुर्व चन्द्रभूषण यदु दिलीप शुक्ला दिनेश साहु दिनेश बोरकर गणेश धूर्वे सरपंच सभी बैगा लोगों के साथ सामुहिक नृत्य करते रहे अंत में जिला शियों लोकेश चंद्राकर भी झुम उठे सभी लोग बेसब्री से जिला शियो का इंतजार कर रहे थे ।तत्काल मंच पर आसीन हूये स्वागत सम्मान किया गया जिला पंचायत शियों साहब को जनपद पंचायत शियो साहब कार्यक्रम में आये आवेदन को दिखाया सभी आवेदन पत्र पढ़ने के बाद अपने संबोधन में मांग पत्र अनुसार कार्यवाही करने संबंधित अधिकारी कर्मचारीयों को निर्देशित किये ।
शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताये मनरेगा के तहत कम से कम 100 दिन काम जाब कार्ड में कुंआ भुमिसुधार पशु शेड निर्माण सरपंचों को बताया की एस आर ओ रेट के बढ़ने से अब नुकसान नही होगी ट्रांसपोर्टिंग मटेरियल में 30 प्रतिशत बढ़ाया गया है ।
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगन बाड़ी में शीशुओं को कुपोषण से बचाने दिन में चार बार भोजन देने अंडा दाल रोटी दे एनीमिक से बच्चों को बचाने कहा शीशू वती मां घर में बच्चो को लंबा समय तक अकेले ना छोड़े भोजन बार बार देते रहे ।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल ने संबोधित करते कहा शासन प्रशासन की महत्व पुर्ण योजना जनकल्याणकारी अंतिम ब्यक्ति तक पहुचाने अति पिछड़े आदिवासी के जीवन में बदलाव करने की उच्च सोच का परिणाम है जो बैगा पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रम वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगारझोला छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में बसा मध्यप्रदेश से लगा हुआ है ।
जहां अति पिछड़े आदिवासी बैगा बिहड़ ग्राम के बैगाओं के जीवन को बदलने की प्रयास हो रही है सार्थक पहल है मैं आज अपने आप को गौरवांतित महसूस कर रही हूँ की मैं आपके क्षेत्र क्रंमाक 1 साल्हेवारा की जिला पंचायत की सदस्य हूँ ।जिसके लायक आप लोगों ने बनाया मैं अपने जिला पंचायत निधि से साल्हेवारा चीर बंगला बनाने अपने मद से 1 लाख रुपये देने की घोषणा करती हूँ बगार झोला में रंग मंच के लिये डेढ़ लाख कोपरो पंचायत में नाली निर्माण के लिये दो लाख की घोषणा की चंन्द्रभूषण यदु जी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारीयों को कार्यक्रम को सफल बनाने पर बधाई देते हुये कहा कि हमारे जिले के कलेक्टर महोदय तारन प्रकाश सिंन्हा जी का दूरगामी सोच के कारण वनांचल साल्हेवारा में ऐसे मूलभुत सुविधाये के साथ अतिपिछड़ों को आगे लाने का प्रयास सफलता की गाथा गढ़ रही है ।
ग्राम पंचायत चोभर के सरपंच जनपद पंचायत के शियों प्रकाश तारम साहब दिन रात मेहनत करते हुये सफल कार्यक्रम का आयोजन किया जो बधाई के पात्र है सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोंगो की समस्या जनचौपाल के माध्यम से किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से डी एस रेंजर साल्हेवारा परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारी सहित डटे रहे स्वास्थ्य विभाग साल्हेवारा बकरकटटा महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी शिक्षाविभाग छुईखदान के सभी प्रमुख अधिकारीयों का सहयोग सराहनीय एवं प्रशंनीय रहा ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.