भव्य रूप से मनाया गया संविधान दिवस
बालाघाट /0
बैहर, स्थानीय सिविल लाइन मैदान में भीम आर्मी भारत एकता मिशन सामाजिक संगठन के आयोजन में एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी सामाजिक संगठनों को संयुक्त तत्वाधान में 19 दिसंबर को प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए संविधान दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर चौक में माल्यार्पण कर वाहन रैली के माध्यम से नगर भ्रमण किया गया उक्त रैली लामता मार्ग होते हुए कंपाउंडर टोला से गुजर कर बिरसा मुंडा चौक पहुंची जहां पर बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए मलाजखंड रोड से वापस आकर रानी दुर्गावती चौक पहुंची रानी दुर्गावती चौक में माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उक्त रैली बालाघाट रोड से वापस आकर डॉक्टर अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण किया गया
तत्पश्चात सिविल लाइन ग्राउंड रैली पहुंची जहां पर सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी के छायाचित्र एवं भारतीय संविधान के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा संविधान का वाचन कर उपस्थित जन समुदाय को संविधान की शपथ दिलाई गई जिसके बाद मंच पर उपस्थित सभी विशेष अतिथि वक्ता गणों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया उक्त मंचीय कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में ग्राम गणराज्य प्रमुख प्रमुख हेमलाल लाल धुर्वे ओबीसी महासभा से विद्या बिसेन हेमंत साहू ने संविधान के प्रति उपस्थित जन समुदाय को जागृत किया उक्त कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष भुवन सिंह कोराम अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद मंसाराम मडावी भीम आर्मी महिला प्रमुख युनिता मेश्राम समाजसेवी का शिमला मड़ावी भीम आर्मी जिला सचिव जीतू बौद्ध संभाग अध्यक्ष आकाश बौद्ध डॉ एन एस कुमरे मोहम्मद खालिद छिंदवाड़ा जिला प्रभारी विनीत पाटील बालाघाट तहसील अध्यक्ष अंकुश चौहान एवं अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन भीम आर्मी जिला महासचिव सुख सिंह नेताम एवं तहसील अध्यक्ष सालिक धुर्वे के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाघाट जिला मुख्य प्रभारी नीलेश बौद्ध जी के द्वारा की गई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष के द्वारा आभार व्यक्त किया गया

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.