गुरु घासीदास के विचार आज भी प्रासंगिक उनके बताए मार्ग से ही होगा सामाजिक उन्नयन - पुष्पेंद्र चंद्राकर
गुण्डरदेही । ग्राम बोरगहन में गुरु घासीदास जयंती प्रगतिशील सतनामी समाज व ग्रामवासियों द्वारा धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुए इस दौरान ग्रामवासी व समाज के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया श्री चंद्राकर ने बाबा गुरु घासीदास के प्रतीक स्थल जैतखाम में पूजा अर्चना कर गुरु घासीदास को नमन कर क्षेत्र के समृद्धि की कामना की और जैतखाम में पालो चढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के बताए विचार आज भी प्रासंगिक है
और मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। जब समाज में बिखराव का वातावरण था और लोग जात पात ऊंच नीच के बंधन में जकड़े हुए थे तब गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया और आडंबर से ऊपर उठकर सत्य को मुक्ति का मार्ग बनाया। ऐसे महान संत के आदर्शों को हमें अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मनखे मनखे एक समान के संदेश को अपने व्यवहार में लाने से ही इस कार्यक्रम को मनाना सार्थक होगा उनके संदेशों का समाज में भाईचारा बढ़ाने में विशेष योगदान है कार्यक्रम में दीपक साहू जनपद सदस्य संत चंद्राकर सरपंच बिसाहू चंद्राकर पूर्व सरपंच कन्हैया मधुकर पूर्व सरपंच सहित सतनामी समाज व ग्रामवासी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.