Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 20, 2021

चित्रकूट धाम हिन्दू एकता महाकुंभ में जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से भेंट कर बांदकपुर धाम के विषय पर मिला समर्थन आशीर्वाद।


चित्रकूट धाम हिन्दू एकता महाकुंभ में जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से भेंट कर बांदकपुर धाम के विषय पर मिला समर्थन आशीर्वाद।

दमोह -श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर मंदिर के प्रमुख द्वार के सामने से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यकरण करके हिंदू तीर्थ स्थल को व्यवस्थित कर दिव्य भव्य स्वरूप देने के लिए देश के अनेक पूज्य साधु संतों का आशीर्वाद समर्थन निरंतर मिलता जा रहा है। चित्रकूट धाम में हुए विशाल हिंदू एकता महाकुंभ में देश से पहुंचे हजारों साधु संतों के साथ लाखों हिंदू सनातनी भक्तों की उपस्थिति रही। बांदकपुर धाम से राम गौतम एवं भक्त मंडल ने चित्रकूट धाम पहुंचकर तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज से भेंट करके विस्तार से बांदकपुर धाम का विषय रखा गया। जिसमें प्रमुख रूप से बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने सहित धाम के सौंदर्यकरण एवं अनेक विषय रहे। पूज्य महाराज श्री ने आशीर्वाद देते हुए विषय का समर्थन किया और अपने स्तर पर भी आगे बात रखने का संकेत दिया। चित्रकूट धाम में अनेक सन्तों से बांदकपुर धाम के विषय पर चर्चा हुई।


     राम गौतम ने बताया कि दमोह जिला प्रशासन एवं स्थानीय राजनेताओ द्वारा बांदकपुर धाम में अतिक्रमण हटाने के विषय पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे लगातार समय बढ़ने के कारण मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाओ आंदोलन दिनों दिन विराट स्वरूप लेता जा रहा है ।भोलेनाथ महादेव की नगरी बांदकपुर धाम के सौंदर्यकरण व्यवस्था आदि पर जिला प्रशासन एवं स्थानीय नेता, पक्ष पार्टी, मंदिर कमेटी ट्रस्ट बांदकपुर सार्वजनिक रूप से बात रख कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने का कार्य करें इसके लिए लगातार जिलेभर के अनेक भक्तों द्वारा अपने अपने स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। चित्रकूट धाम में नर्मदा क्षेत्र के संतों सहित राम गौतम ,पप्पू महाजन, राजा तंतुवाय, गप्पू रैकवार, अशोक पाठक सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर उपस्थिति दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad