सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.)से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर पालिका में ली समीक्षा बैठक
सिवनी : आज दिनांक 02 दिसंबर 2021 को दोपहर 12.30 बजे नगर पालिका कार्यालय में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने नगर पालिका के कार्याें से संबंधित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली एवं सीएमओ नवनीत पांडे से विभिन्न विषयों पर चर्चा की विधायक महोदय ने बैठक में कोरोना की तीसरी लहर आने से पूर्व ही सारे कोविड नियमों का पालन करने एवं इससे निपटने के लिये तैयार रहने के निर्देश बैठक में दिये।
साथ ही कोरोना की दूसरी लहर में मृत नगर पालिका कर्मचारियों के परिवार के सदस्य का नौकरी दिये जाने के निर्देश दिये। नगर पालिका के समस्त प्रकार के करों की वसूली समय पर करने, निर्माण कार्यो में गति लाने एवं अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ नगर में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये एवं आपने कहा कि जो कर्मचारी काम में प्रति लापरवाह है उनके विरूध्द कार्यवाही की जाकर वेतन रोके एवं जो कर्मचारी बेहतरीन कार्य कर रहे है उनका सम्मान किया जावे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.