सीएमओ नवनीत पांडे ने नगर पालिका के सफाई कर्मियों की बैठक ली
सीएन आई न्यूज सिवनी( म.प्र.) छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। आज दिनांक 02 दिसंबर 2021 को दोपहर 03 बजे नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने न.पा. के समस्त सफाई कर्मचारियो की आवश्यक बैठक ली एवं स्वच्छता अभियान 2022 की तैयारियो पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
साथ ही शहर की साफ-सफाई पर विषेष ध्यान देने, चौक-चौराहों, मार्केट सुलभ-शौचालय की सफाई प्रतिदिन करने, टिप्पर वाहन के माध्यम से डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिये गये एवं बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को आदेशित किया कि जो भी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही करेगा उसके विरूध्द कार्यवाही की जावेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.