राज्य स्तरीय कबड्डी लीग की शुरुआत ग्राम पंडरा पथरा बेलगहना में
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना:शुक्रवार को हुए उद्घाटन मैच में पहुंचे बेलगहना क्षेत्र के कई दिग्गज भाजपाई,उद्घाटन मैच पंडरा पथरा A व B टीम के बीच खेला गया जिसमें A टीम ने बाजी मारी,
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के खेल छुपे हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोज निकालने का एक सुअवसर होता है, खिलाड़ियों को राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाने में मदद मिलती है।
भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मुकाम मिलता है अपनी पहचान बनती है चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर क्यों न हो। वहीं किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रुद्र अग्रवाल ने कहा कि हम सदा उन खिलाड़ियों के सहयोग के लिए तैयार हैं जो कुछ कर गुजरने की क्षमता रखते है।
वहीं विनेश अग्रवाल ने कहा खिलाड़ी वहीं जो तन मन दोनों लगाकर खेले सीखे। मेहनत जरूरी।
ग्राम पंडरा पथरा के उप सरपंच अमरीश विग ने आयोजकों व उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं ग्रामीणों में ग्राम के कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच के न पहुंचने से काफी नाराजगी दिखी। इसे राजनीतिक कारणों से प्रेरित बताया गया। किंतु इस भावना ने ग्राम सरपंच की किरकिरी तो ग्राम में करा ही दी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री भाजपा मोहित जायसवाल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामेश्वर राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रुद्र अग्रवाल, विसर्जन प्रजापति,शिवमान खुसरो, विजय केशरवानी, विनेश अग्रवाल,संतोष मिश्रा बहोरन प्रजापति पंचराम ध्रुव सूरजमन भारत मरावी रामस्वरूप यादव शेख इलाही रामसिंह ध्रुव राजेश मरावी दिवान सिंह ध्रुव तिरीत मरवी बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.