नाजीम खान ने किया राजहरा का नाम रोशन स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर राजहरा मुस्लिम जमात ने दी बधाई।
दल्लीराजहरा :--गुजिस्ता दिनों बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में शरीक होने वाले राजहरा नगर के शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला के खिलाडी दल्ली राजहरा जामा मस्जिद के पूर्व सदर मरहुम नईमुद्दीन खान के छोटे साहबजादे नजीम खान (सोनू) ने 625 किलोग्राम वजन उठा कर गोल्ड मेडल अर्जित किया।
नजीम खान (सोनू) के गोल्ड मेडल हासिल करने पर दल्ली राजहरा नगर के मुस्लिम समाज की ओर से सदर शेख नय्युम ने नजीम खान (सोनू) और उनके परिवार को बधाई दी है। नजीम खान (सोनू) मुम्बई के कई टीवी सीरियल,
वेब सीरिज व मॉडल के रूप में कार्य कर चुके हैं। व नजीम खान के द्वारा समाजसेवी कार्यों में भी शुरू से बढ़ावा रहा है जिसके चलते शहर में कई लोगों की हेल्पिंग के नाम से भी नदीम खान को जाना जाता है।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.