धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित कार्यां के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान नोडल अधिकारी नियुक्त।
बालोद, 02 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग से संबंधित सम्पूर्ण कार्यों के सुचारू संपादन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी श्री अभिषेक दीवान समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग संबंधित कार्यों में खाद्य अधिकारी बालोद के समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा उपरोक्त कार्य से संबंधित समस्त नस्तियॉ सीधे नोडल अधिकारी द्वारा श्री विनायक शर्मा (प्रभारी अधिकारी खाद्य विभाग) के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा।
धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग कार्य को छोड़कर जिले में खाद्य विभाग से संबंधित शेष कार्यों, योजनाओं का संपादन खाद्य अधिकारी डॉ.एच.एल.बंजारे द्वारा पूर्ववत किया जाएगा।
संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे, 8817608879
CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.