कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और हमर लैब का निरीक्षण कर लिया जायजा।
बालोद, 02 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट, हमर लैब और आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के नियमित संचालन की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि हमर लैब में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर लैब को शुरू कराएॅ। उन्होंने आरटीपीसीआर लैब की भी जानकारी ली और तकनीकी समस्याओं को दूर कर शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी.मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. एस.एस.देवदास, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे, 8817608879
CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.