कलेक्टर ने किया गुण्डरदेही तहसील के धान उपार्जन केन्द्र पैरी और सिकोसा का औचक निरीक्षण।
बालोद :-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज धान खरीदी के दूसरे दिन गुण्डरदेही तहसील के धान उपार्जन केन्द्र पैरी और सिकोसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, बारिश से बचाव हेतु केप कव्हर की व्यवस्था, अब तक खरीदे गए धान की मात्रा आदि की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से धान उपार्जन केन्द्रों की सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। किसानों ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी सुविधा है। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हैं।
कलेक्टर ने किसानों से चर्चा में बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में किसानों के पुराने जूट बारदाने की दर 25 रूपए प्रति नग निर्धारित किया गया है। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु किसानों को वैक्सीन का द्वितीय डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया।
कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को उपार्जन केन्द्रों में मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान के बारदानों को व्यवस्थित रूप से स्टेकिंग कराएॅ। इस अवसर पर एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधक आदि उपस्थित थे।
संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे, 8817608879
CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.