शासकीय डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर
महाविद्यालय, डोंगरगांव, जिला- राजनांदगांव (छ.ग.)
कन्हापुरी में जनजागरूकता रैली का आयोजन
शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगांव में विगत दिनांक 24 दिसम्बर 2021 को प्राचार्य डॉ.बी.एन.मेश्राम के मार्गनिर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा ग्राम कन्हारपुरी में कोविड टीकाकरण की जागरूकता तथा गांव में स्वच्छता रखने और पर्यावरण की सुरक्षा बनाये रखने के लिये छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकालकर नारा के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ट छात्रों में डिलेश्वर, दानेश्वर, दिनेश कुमार, जीवन कुमार,
यशवंत कुमार, आदित्य, गौकरण, प्रशांत कुमार, उमाकांत, कोमल कुमूद, ठमेन्द्र कुमार आदि छात्र/छात्राऐं उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.