सोमवार रात पाल पेट्रोल पंप में हुआ वाद विवाद
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी। नगर के बारपत्थर क्षेत्र जिला अस्पताल के समीप स्थित पाल पेट्रोल पंप में सोमवार की रात लगभग 7:45 बजे एक फोर व्हीलर वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से वाहन के सामने खड़े एक बाइक चालक को धक्का लग गया। जिसके चलते यहां कुछ देर तक वाद-विवाद हो गया। पेट्रोल पंप संचालक स्थिति को संभालने के लिए अपने काउंटर से बाहर निकले और बढ़ते हुए वाद-विवाद को रोका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाल पेट्रोल पंप में सोमवार की रात को चौपाया वाहन mp15 सीए 6225 के चालक ने पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरा कर जब अपना वाहन आगे बढ़ाया तभी वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन लहराता हुआ एक बाइक चालक को टक्कर मारा। यह तो अच्छा रहा की स्थिति नियंत्रण में हो गई नहीं तो किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में इस घटना के फुटेज रिकॉर्ड हो गए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.