"सरकारी योजनाओं को सीधा किसानो तक पहुंचाने का कार्य करेगी समिति "
सिमगा : भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा किसानो की आय दुगनी करने के लिए देश भर मे कृषक उत्पादक संगठन (एफ. पी. ओ. ) के अंतर्गत एफ. पी. ओ. समिति का गठन किया गया है l कृषि विकास सहकारी समिति लिमिटेड के राज्य समन्वयक अधिकारी श्री भास्कर साहू के अनुसार कार्य समिति क्षेत्र की किसानो की फसल मे लागत को कम करके आय को दुगना करने मे मदद करेगा l यह किसान पहले पायदान मे 72 किसानो की समिति बनाकर पंजीयन पूर्ण कर लिया है तथा समिति मे 750 किसानो को जोड़कर समिति का शेयर जारी किये जाते है l समिति के सी. ई. ओ. श्री अश्वन कुमार जायसवाल ने बताया की इस समिति का नाम - उज्जवल कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिमगा रखा गया है, जो पुरे ब्लॉक मे संगठित कर समूह बनाने का का कार्य करेगा तथा केंद्र व राज्य शासन के सहकारी योजनाओं को सीधा किसानो तक पहुंचाने का समिति कार्य करेगी l इस समिति सदस्यों मे अध्यक्ष- श्री ठकेश्वर चतुरे (हथबंध ), उपाध्यक्ष - श्री ओंकार प्रसाद वर्मा (नवापारा ), सचिव - श्री तिलक राम वर्मा (केसली) व अन्य 8 समिति संचालक बनाये गये हैं जिन्हे समिति के उद्देश्यों को किसानो तक पहुंचाने का कार्यभार सौपा गया है जो गांव - गांव जाकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को किसानो तक पहुंचाने का कार्य कर रहें है, जिसमे कृषि विभाग, उद्दानिकी विभाग और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भागीदारी होंगी l उज्जवल कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित सिमगा के पंजीयन पूरा होने पर कृषि उपसंचालक बलौदा बाजार श्री एस. आर. पैंकरा ने हर्ष व्यक्त किया व राज्य समन्वयक श्री भास्कर साहू व कृषि उत्पादक समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वन कुमार जायसवाल ने बधाई दी तथा अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए कहा l
अधिक जानकारी के लिए 9098080899, 7000277334 पर संपर्क करें l
सेंट्रल न्यूज इंडिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.