कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।
बालोद, 01 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने आज बालोद तहसील के धान उपार्जन केन्द्र औंराभांठा और पीपरछेड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वहॉ किसानों द्वारा विक्रय के लिए लाए गए धान का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को कोई असुविधा न होने दें। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने तथा हैण्ड सेनेटाईजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाना उपलब्ध है। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से की जाएगी। इस अवसर पर सी.सी.बी. के नोडल अधिकारी श्री सत्येन्द्र वैदे व समितियों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे, 8817608879
CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.