धान उपार्जन केन्द्र लेवई में औचक निरिक्षण पर पहुंचे शिवसेना जिलाध्यक्ष संतोष यदु
किसानो ने उपार्जन केन्द्र में हो रहे अनियमित्ता की शिकायत जिलाध्यक्ष संतोष यदु से किया
शिवसेना बलौदाबाजार -भाटापारा के जिलाध्यक्ष संतोष यदु भाटापारा ब्लाँक स्थित लेवई धान उपार्जन केन्द्र के औचक निरिक्षण पर पहुंचे जहाँ किसानो ने समस्याओ से यदु को अवगत कराते हुए बताया की लेवई उपार्जन केन्द्र में भारी अनियमित्ताए हैं
किसानो को पर्याप्त बारदाना न देकर उपार्जन केन्द्र के अधिकारी बारदाना अपने घर ले जाते हैं जिससे किसानो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं उपार्जन केन्द्र के कर्मचारी संतोष यादव के द्वारा फर्जीवाड़ा कर किसान दिलीप देवाँगन के जानकारी के बगैर 70 कट्टा धान 54 हजार मुल्य की जब किसान के बैंक खाते में पैसा आया तो किसान चौंक गया और उसने शिकायत किया लेकिन अभी तक किसी भी जिम्मेदार के ऊपर कार्यवाही नहीं किया गया हैं इसी प्रकार पिछले वर्ष भी करोड़ो का घोटाला मंड़ी के अधिकारी व कर्मचारीयो के द्वारा किया जा चुका हैं जिससे किसान चितिंत हैं की कहीं इसी प्रकार घोटाला होते रहा तो धान उपार्जन केन्द्र बंद न हो जाए ।
वही जिलाध्यक्ष संतोष यदु को उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक जगदीश प्रसाद वर्मा , देवेन्द्र नेताम , अमर राठौर , ने जानकारी देते हुए बताया की उपार्जन केन्द्र लेवई में अभी तक 277 किसानो ने लगभग 7329.20 क्विंटल लगभग 1 करोड़ इन्क्यावन लाख चौंवन हजार सात सौ अट्ठाईस रूपये की धान का खरीदी कर कर 95 लाख 78 हजार 143 रूपये का भुगतान किसानो को किया जा चुका हैं ।
वही अधिकारीयो को यदु ने निर्देशित किया की आपको किसानो की मदत करने के लिए बिठाया गया है न की अपना लाभ लेने तो किसानो की हर संभव मदत करे किसी प्रकार की अनियमित्ता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही किसानो को आश्वासन दिया की जल्द इसकी शिकायत कलेक्टर को कर दोषियो पर कड़ी कार्यवाही करेंगे ।
वही निरिक्षण के दौरान संतोष यदु के साथ जिलामहासचिव भीखम यदु , जिला कार्यकारनी सदस्य गंगोत्री साहु , ब्लाँक अध्यक्ष नोहर पाल , उपाध्यक्ष टिकाराम पाल , राजेन्द्र वर्मा , केशव साहु , नेतराम निषाद , राजेश्वरी ध्रुव , जुच्छन पटेन , टेकराम निषाद , संदीप मसीह एवं किसान सोनु , टेकराम धिवर , शोभाराम यादव , कमल , रिखी राम , तेजराम ध्रुव , महेन्द्र , नरेन्द्र ध्रुव , फुलेश्वर रजक , अघीन राम एवं लेवई के सरपंच सहित ग्रामीण व महिलाए उपस्थित थी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.