बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना... बेलगहना कुछ दिन पहले ही उमरिया में तेंदुवे और बाघ ने दो जानवरों का शिकार कर लिया था ।आज शाम ही उमरिया में तेंदुवे की तस्वीर फिर से ट्रैप कैमरे में कैद हुई है जिसमे तेंदुवा अपने शिकार के साथ नजर आ रहा है ।
इस बीच उमरिया में रहने वाले चैन सिंह ने मादा टाइग्रे के साथ उसके 2 बच्चो को देखने का दावा किया है । जिसके पग चिन्ह लेने कल वन विभाग की टीम उमरिया जाने वाली है ।
वन विभाग के एस डी ओ ललित दुबे ने सीएनआई न्यूज़ के संवादाता से बात करते हुए बताया कि _ उमरिया में लगाए गए ट्रैप कैमरे में तेंदुवे की तस्वीर मिली है इसके अलावा उमरिया में भी चैन सिंह ने बताया कि उसने एक मादा टाइग्रेस को उसके दो बच्चो के साथ देखा है । जिसकी जानकारी लेने कल वन विभाग की टीम जायेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.