Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 19, 2021

धान से भरे ट्रक का टूटा पट्टा, लहराता ट्रक डूंडासिवनी में बिजली खम्बा तोड़ पलटा ।

 धान से भरे ट्रक का टूटा पट्टा, लहराता ट्रक डूंडासिवनी में बिजली खम्बा तोड़ पलटा, और,,,

सीएनआई न्यूज़ सिवनी( म. प्र.) से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

सिवनी। बरघाट से सिवनी दिशा की ओर धान से भरा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे कबीर वार्ड डूंडासिवनी क्षेत्र स्थित सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे हुई घटना से यह अच्छा रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट दिशा से सिवनी शहर की ओर धान से भरा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 1145 आ रहा था। तभी रविवार को सुबह ट्रक डूंडासिवनी कबीर वार्ड स्थित वर्षा किराना स्टोर के समीप पहुंचा जहाँ ट्रक का पट्टा टूट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। सीमेंट का बिजली का पोल जहां टूट गया वही उससे लगे ट्रांसफार्मर के तार भी सड़क पर गिर बिखर गए।

 

बिजली आपूर्ति बाधित – धान से भरे ट्रक के बिजली के खंभे से टकराने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र में सुबह से ही लाइट गोल है। यह तो अच्छा हुआ कि सड़क के किनारे सुबह मॉर्निंग वॉक को निकले लोग ट्रक के चपेट में नहीं आए और ना ही बिजली के टूटे तार के करंट से। जिससे कोई भी हादसा नहीं हुआ।

धान के बोरा बिखरे – अनियंत्रित ट्रक लहराता हुआ सड़क के किनारे बिजली के खंभे को तोड़कर पलट गया। ट्रक के पलटते ही ट्रक में भरे धान के बोरे बिखर गए। इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों ने बिजली अधिकारी, कर्मचारियों को दी। जहां बिजली कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां की लाइन काटकर तार को सड़क किनारे किया। साथ ही दूसरे ट्रक में धान के बोरे को भरने का काम शुरू कर व्यवस्था बनाई गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad