क्रेशर प्लांट में चैन माउंटेन दबने से ऑपरेटर की दर्दनाक मौत
अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र
के ग्राम भुरभूसी में सड़क निर्माण के लिए चित्रकूट कंस्ट्रक्शन कंपनी को लीज में दिए गए क्रेशर प्लांट में लगातार हादसों के बीच बीती रात चैन माउंटेन पलटने से बलरामपुर निवासी आपरेटर की दबने से मौत हो गई है यह घटना की गंभीरता को लेते हुए राजनांदगांव एस पी डी श्रवण ने मामले की जांच के लिए डीएसपी सिसोदिया को संपूर्ण जांच के लिए नियुक्त किया है उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम भुरभुसी स्थित क्रेशर प्लांट एरिया में संचालित चैन माउंटेन पलट गई जिसमें दबने से आपरेटर लिखराज धुर्वे पिता राम लखन धुर्वे 22 साल निवासी ग्राम केसारी थाना रघुनाथ नगर जिला बलरामपुर की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने बताया कि क्रेशर प्लांट चित्रकूट कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर लीज पर है चैन माउंटेन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेंद्र पिता राम खिलावन न्यू आदर्श नगर दुर्ग के नाम पर है।
रात में ही दबे हुए ऑपरेटर के शव को बाहर निकालकर के अंबागढ़ चौकी के मरचुरी में पहुंचाया गया आज दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ऑपरेटर के पिता और बहन शव को लेने पहुंचे अंबागढ़ चौक
दर्दनाक घटना में बलरामपुर से ऑपरेटर का शव लेने के लिए मृतक के पिता राम लखन धुर्वे वह छोटी बहन अंबागढ़ चौकी थाना पहुंची जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को सुपुर्द किया बताया गया कि ऑपरेटर का परिवार गरीब है पूरे परिवार का पालन पोषण मृतक ऑपरेटर के ऊपर में था।
खदान बन गया जी का जंजाल
भुरभुसी पत्थर खदान से मनमाने बिना किसी रोक-टोक के दोहन किया जा रहा है जिसके चलते खदान खाई में तब्दील हो गई है ब्लास्टिंगऔर ड्रिलिंग ट्रांसपोर्टिंग खतरों के बीच उक्त क्रेशर प्लांट में जान जोखिम में डालकर सड़क निर्माण के लिए उपयोगी पत्थर बाहर निकाले जा रहे हैं जो कि आम लोगों के लिए भी जी का जंजाल बनी हुई है सड़क निर्माण में लगे चित्रकूट कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्माण हेतु आवश्यक पत्थर के लिए क्रेशर प्लांट शासन स्तर पर लीज कर दिया गया है जहां बड़े पैमाने पर खतरो के बीच खदान में दोहन किया जा रहा है और मनमाने तरीके से पत्थर दूसरे कंस्ट्रक्शन कंपनी को बेचा जा रहा है हम आपको बता दें कि इसमें खनिज विभाग की अनदेखी समझ से परे नजर आ रही है।किसी प्रकार से कोई कार्यवाही खनिज विभाग के द्वारा भी आज तक नहीं की गई है
रोजाना हो रहे ब्लास्टिंग से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होती है जिस समय भी कंपनी का मन होता है ब्लास्टिंग करके पत्थरों को निकाला जा रहा है कितना बारूद ब्लास्टिंग के लिए लाया जा रहा है कितना खपत हो रहा है इसके साथ ही किसी भी वक्त विशालकाय पत्थरों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग किया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीण त्रस्त हो चुके हैं और लगातार खदान में हादसे भी हो रहे हैं बरहाल देखना यह है कि उच्च अधिकारी जांच कहां तक पहुंचतीहै पूरे मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी दिलीप सिसोदिया को दिया गया है सभी पहलू पर जांच की जा रही है ऐसा पुलिस का कहना है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.