शुक्रवार को कोटा-प्रेस-क्लब के पत्रकार पहुँचकर किया धरना प्रदर्शन...ट्रेनों के ठहराव होने तक आंदोलन को रहेगा पूर्ण समर्थन।
शनिवार को समस्त राजनीतिक-दलों के नेताओं-पदाधिकारी-आंदोलन-स्थल में देंगे धरना..आंदोलन स्थल में शनिवार को रहेगी गहमागहमी।
आंदोलन-स्थल पर कब-कब कौन शामिल होगा पूरा खाका खबर के आखिर में जरूर पढ़ें।
रतनपुर से ताहिर अली री रिपोट
कोटा....नगर-संघर्ष-समिति के बैनर ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्टेशन परिसर के बाहर हो रहे अनिश्चित-कालीन धरना-प्रदर्शन में कोटा प्रेस क्लब के इलेक्ट्रॉनिक-प्रिंट-वेबपोर्टल के पत्रकार सुबह 10-बजे समर्थन देने पहुचे..जिसके बाद अगल बगल के पत्रकारों की भी आवाजाही आंदोलन-स्थल में होने लगी..पत्रकारों के द्वारा धरना प्रदर्शन में शामिल होने के बाद नगर-संघर्ष-समिति में शामिल राजनीतिक-दलों के नेताओ में वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि भी धरना-स्थल पर पहुचकर अपना समर्थन दिया।
*शनिवार-04-दिसंबर को आंदोलन-स्थल में सभी राजनीतिक-दलों के नेताओ संगठन-पदाधिकारियों-की उपस्थिति रहेगी:---*
शनिवार-04-दिसंबर को कोटा-नगर के समस्त राजनीतिक-दलों के नेताओ-संगठन-पदाधिकारीयो की आंदोलन स्थल में मौजुदगी रहेगी..राहुल गुप्ता के आमरण-अनशन को नगर-संघर्ष-समिति के लोगो के द्वारा तुड़वाने के बाद से आंदोलन को लगातार संचालित करने के लिए 02/दिसंबर से 11/दिसंबर तक पूरा खाका तैयार किया गया है..जिसमे की हर दिन नगर-संघर्ष-समिति में शामिल वर्गों-संघटनों के द्वारा हर दिन धरने स्थल पर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे..02-दिसंबर को महिला संगठनों ने पूरे दिन से लेकर रात 09-बजे तक धरना प्रदर्शन में बैठी रही..आज 03-दिसंबर को कोटा प्रेस क्लब के पत्रकारो ने धरना प्रदर्शन किया..इसी तर्ज पर आगे धरने-स्थल में सभी संगठन व वर्ग बारी-बारी से धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
*आंदोलन का पूरा खाका 02/दिसंबर से 11-दिसंबर तक कब-कब कौन धरना प्रदर्शन में शामिल होगा:---*
02/12/2021-दिन गुरुवार महिला-संगठन (सभी) 03/12/2021-दिन शुक्रवार कोटा प्रेस क्लब के पत्रकार गण पत्रकार-गण.. 04/12/2021-दिन शनिवार समस्त राजनीतिक-दलों के नेतागण-संगठन-पदाधिकारी..05/12/2021-दिन रविवार सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक दैनिक यात्री संघ..06/12/2021-दिन सोमवार समस्त राजनीतिक-दलों के युवा-संगठन के नेता-पदाधिकारी-यूथ विंग..07/12/2021-दिन मंगलवार सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक समस्त व्यपारी-किराना-कपड़ा-मेडिकल-व अन्य-व्यपारी बंधु..08/12/2021-दिन बुधवार डीजल-ऑटो रिक्शा-चालक..09/12/2021-दिन गुरुवार सुबह कोटा नगर के समस्त ठेकेदारी का कार्य करने वाले ठेकेदार अपने सहयोगियों के साथ..10/12/2021-दिन सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक समस्त राजनीतिक-दलों के जनप्रतिनिधि-अध्यक्ष-पार्षद-एल्डरमैन-मनोनीत प्रतिनिधि..11/12/2021-दिन सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक कोटा-बेलगहना-रतनपुर के अधिवक्ता-संघ के अधिवक्ता-गण समय सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.