Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 7, 2021

होटल ग्रैंड अम्बा के संचालक और कर्मचारियों द्वारा शर्मनाक हरकत विवाद पे महिलाओ को पीटा


होटल संचालक और कर्मचारियों द्वारा शर्मनाक हरकत महिलाओ को पीटा।




बिलासपुर : हेमुनागर निवासी मोहनलाल जैसवानी का आरोप है कि उनके परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों के साथ होटल ग्रैंड अम्बा के संचालकों द्वारा हुई मारपीट की FIR करवाने वे शाम 4 बजे से सिविल लाईन थाने में बैठे हैं लेकिन पुलिस उनकी FIR दर्ज नहीं कर रही है।

मोहनलाल जैसवानी ने बताया कि थानेदार शनिप रात्रे मारपीट करने वाले होटल संचालकों का पक्ष ले रहे हैं और हम पर दबाव बना रहे हैं कि तुमलोग समझौता कर लो तुमलोगों ने ग़लत जगह पार्किंग की थी इसलिए मारपीट हुई।शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित होटल ग्रैंड अम्बा में आज नविंद्र कुमार साव (मंगला) और मोहन लाल जैसवानी (हेमू नगर) दोनों परिवारों के बीच शादी समारोह चल रहा था। कार पार्किंग की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें होटल प्रशासन के लोग जैसवानी परिवार की महिलाओं और पुरुषों को बुरी तरह पीटते नज़र आ रहे हैं।थानेदार शनिप रात्रे महोदय प्रार्थी पक्ष की FIR लिखने की बजाए समझौता कर लेने पर इतना ज़ोर क्यों दे रहे हैं। प्रार्थियों ने TI शनिप रात्रे से सबके सामने जब ये सवाल पूछा कि साहब आप हमारी FIR क्यों नहीं लिख रहे हैं? किसका दबाव है आपके ऊपर? तो होनहार TI महोदय की बोलती बंद हो गई।इस समय प्रार्थी पक्ष याने सिंधी समाज के सैकड़ों लोग सिविल लाईन थाने में मौजूद हैं और TI की एकतरफ़ा कारवाई के विरोध में नारेबाज़ी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad