कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट आने वालों दोपहिया वाहन चालकों एवं बगैर मास्क वालों पर होगी कार्यवाही
बालाघाट -कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में कार्य करने वाले सभी शासकीय सेवकों को निर्देशित किया है कि जो भी शासकीय सेवक अपने दो पहिया वाहन से कलेक्ट्रेट में आ रहा है उसे हेलमेट लगाकर आना होगा। कलेक्ट्रेट में आने वाले अन्य दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट लगाकर आना होगा। हेलमेट लगाये बिना कलेक्ट्रेट आने वाले दो पहिया वाहन चालकों का चालाना काटा जायेगा और उन पर जुर्माना लगाया जायेगा। इसी प्रकार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट में आने वाले प्रत्येक शासकीय सेवक एवं अन्य व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। जो कोई भी शासकीय सेवक एवं अन्य व्यक्ति बगैर मास्क के कलेक्ट्रेट में आयेगा उस पर जुर्माना की कार्यवाही की जायेगी।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.