रेलवे इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय निःशुल्क राजयोग शिविर का आयोजन किया गया।
दल्लीराजहरा :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नगर के रेलवे इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय निःशुल्क राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर राजयोग शिविर का शुभारंभ किया।।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से लोगों में आध्यात्मिक जागृति आयेगी। स्वर्णिम भारत की स्थापना का जो कार्य परमात्मा द्वारा चल रहा है उसका संदेश मिलेगा।
शुभारंभ समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन जी,वार्ड क्रमांक-26 की पार्षद टी ज्योति जी,वार्ड क्रमांक-25 के पार्षद राजेश काम्बले जी,पूर्व पार्षद गीता मरकाम जी,नेहरू स्कूल के प्राचार्य टी.आर.रानाडे जी,ब्रह्मकुमारी पूर्णिमा बहन,स्वर्णा बहन,आभा बहन,पुष्पा टंडन,उषा कुमारी, अंकिता जैन,ऊषा आस्टिकर, तारिणी गवर्णा,गीता सिंह,उर्मिला शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.