निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2021...
दुर्ग 02 दिसंबर 2021/ नगर निगम दुर्ग द्वारा निगम सीमा क्षेत्र में यू बस स्टेण्ड के सामने नवनिर्मित नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निविदा आमंत्रित किया गया है।
निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2021 है। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग की समीक्षा बैठक आहूत कर उक्त कॉम्प्लेक्स के निविदा के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जानकारी हो तथा
अधिक लोग निविदा में भाग ले सके इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। नलघर शॉपिंग कांप्लेक्स के भूतल में 22 तथा प्रथम तल में 22 दुकाने निर्मित है
वर्तमान में धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के खुल जाने से उक्त कांप्लेक्स व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी उपयुक्त देखा जा रहा है उक्त कॉम्प्लेक्स सर्व सुविधा युक्त है
जिसमें लिफ्ट की भी सुविधा है। इसी प्रकार गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल में 37 दुकानें तथा प्रथम तल में 37 दुकाने निर्मित है। जिसके लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है।
आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा उक्त दुकानों के निविदा में अधिकाधिक निविदा कारों को भाग लेने की अपील की गई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.