Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 3, 2021

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार मे बाल-मेला का आयोजन किया गया।

 डोंगरगांव : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार मे बाल-मेला का  आयोजन किया गया।

बाल-मेला में उमड़ी ग्रामवासियों की भारी भीड़

 ग्रामवासियों ने की बाल-मेला की जमकर तारीफ

         शेरपार : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार में दिनांक 29 नवम्बर  2021 को बाल-मेला का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- श्रीमती खिलेश्वरी गुनेंद्र (सरपंच ग्राम पंचायत शेरपार) द्वारा किया गया, विशेष अतिथि- जया मंडावी (अध्यक्ष शाला विकास समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपार), शंकर साहू (जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव), किशन लाल यदु (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बीटेझर), जे. आर. साहू (संकुल समन्वयक-शेरपार), वरिष्ठ शिक्षक- अनिल रामटेके,आधार सिंग कमेटी एवं अध्यक्षता- संस्था के प्राचार्य- के.आर.लारिया द्वारा किया गया।



 सभी बच्चों ने अपना स्टाल अच्छी तरह से सजाया था, विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्ण रूप से सहभागिता प्रदान की गई। बच्चों के द्वारा खाने-पीने के सामान के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी हुई एवं विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन किया गया।



 बाल-मेला में प्रथम स्थान पर कक्षा- 11वीं के छात्र छात्रा रहे जिन्हें नगद राशि एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया, इसी तारतम्य में द्वितीय स्थान कक्षा- 12वीं वाणिज्य के छात्र छात्रा रहे एवं तृतीय स्थान माध्यमिक शाला शेरपार के छात्र-छात्राएं रहे।

 इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं- शंकर लाल बंजारे, के आर साहू, संतोष कुमार राणा, चंद्रशेखर देवांगन,  विकास अमरिया, वरिंदर पाल सिंह गिल, श्रीमती इंदुमती ठाकुर, श्रीमती बरखा वासनिक, श्रीमती रिंकू बिस्वास का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में  सियाराम कोमरे, श्रीमती मथुरा बाई एवं रोशन गुनेन्द्र का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय देवांगन व्याख्याता व आभार प्रदर्शन- केशव साहू व्यख्याता द्वारा किया गया।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में लारिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-शेरपार ने दी है।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad