Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 19, 2021

मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ।

 मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा में किया गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ। 

दल्लीराजहरा :- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने आज नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के पुराना जनपद पंचायत कॉम्पलेक्स में गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद की नई शाखा का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर उन्होंने दुग्ध उत्पादक पशुपालको को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति की नई शाखा नगर पंचायत डौंडीलोहारा में शुरू होने से आसपास के दुग्ध उत्पादक पशुपालको को लाभ मिलेगा।


 उन्हें दूध का सही दाम मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों सहित समाज के सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू, पूर्व विधायक श्री डोमेंद्र भेड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अनिल लोढ़ा, एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, तहसीलदार श्री आर.आर. दुबे, पशुधन विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे। 

पशुधन विकास विभाग के डॉ.टी.डी.देवांगन ने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी समिति बालोद में कुल 348 सदस्य है। उन्होंने बताया कि गंगा मैय्या दुग्ध उत्पादक एवं प्रस्करण सहकारी समिति बालोद द्वारा नई शाखा डौंडीलोहारा का संचालन किया जाएगा।

CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad