समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 दिसम्बर तक।
उन्हें जानकारी दी गई है कि शिक्षा सत्र 2021-22 में भी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा बारहवीं से उच्चतर) के आवेदन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्टमैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाईन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में पात्र विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) तिथि 30 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 10 जनवरी 2022 तक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु 15 जनवरी 2022 तक और केवायसी रिपोर्ट जमा करने हेतु 16 जनवरी 2022 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आफलाईन अथवा ऑनलाईन किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.