लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन 22 दिसम्बर को डौण्डी में।
दल्लीराजहरा, :-18 दिसम्बर 2021,आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालन के लिए चालकों को चालक लायसेंस धारित करने हेतु कंगला मांझी महाविद्यालय परिसर डौण्डी में 22 दिसम्बर 2021 को एक दिवसीय लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि लर्निंग लायसेंस शिविर में आवेदक लर्निंग लायसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवदेन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाईट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन से स्वयं ऑनलाईन आवेदन कर 22 दिसम्बर 2021 का स्लॉट लेकर प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन के साथ कंगला मांझी महाविद्यालय परिसर डौण्डी में 22 दिसम्बर को उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लर्निंग लायसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज :- जन्म तिथि प्रमाण पत्र हेतु अंक सूची, दाखिल खारिज, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र। पता प्रमाण हेतु आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र। पासपोर्ट साइज फोटो। यदि आवेदक 40 वर्ष या 40 वर्ष से अधिक होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट (परिवहन विभाग में पंजीकृत मेडिकल ऑफिसर द्वारा) लाना होगा।
CNI News, दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.