कलेक्टर ने ग्राम कोलिहामार (गुरूर) में ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शॉप का किया अवलोकन।
दल्लीराजहरा :- 18 दिसम्बर 2021,कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कल शाम गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोलिहामार में शुरू किए गए ‘‘बालोद बाजार‘‘ रिटेल शॉप का अवलोकन किया। उन्होंने वहॉ स्वसहायता समूहों द्वारा विक्रय हेतु तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की सदस्यों व रिटेल शॉप के कर्मचारियों से चर्चा कर विक्रय हेतु रखे गए उत्पादों की जानकारी ली और रिटेल शॉप के बेहतर संचालन हेतु उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने बताया कि जिले में स्वसहायता समूहों के सदस्यों, कारीगरों व कुम्हारों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों के बेहतर मार्केंटिंग हेतु ‘‘बालोद बाजार‘‘ ब्रांड के नाम से तैयार उत्पादों में एकरूपता, गुणवत्ता व पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देते हुए विक्रय किया जा रहा है।
कलेक्टर ने वहॉ शुरू किए गए ‘‘गढ़ कलेवा‘‘ का भी अवलोकन कर जायजा लिया। उन्होंने वहॉ छत्तीसगढ़ की परम्परागत पकवानों की भी गुणवत्ता परखी। उन्होंने कहा कि पकवान काफी स्वादिष्ट हैं। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र पडौति आदि मौजूद थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.