बलौदाबाजार -बाजार जिला स्तरीय वाहन चालक संघ की बैठक सुहेला में हुई सम्पनजिला बलौदा बाजार, की विकास खण्ड सुहेला में आज दिनांक 20 12 2021 को छत्तीसगढ़ वाहन चालक कल्याण संघ की बैठक रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप । श्री अनिल त्रिवेदी जी, ।अधिवक्ता अनिमेष अनिल त्रिवेदी जी ,एवम बहन रोशनी बजाज सम्मिलित हुए ,साथ ही संरक्षण शीतल प्रसाद वर्मा ,प्रमुख सलाहकार संजू साहू सचिव रामस्वरूप साहू ,सहायक सचिव महेंद्र वर्मा,बबलू भाई ,राजू निषाद ,गोवर्धन पाल छोटू साहू ,ललित यादव ,आदि वाहन चालक संघ के समस्त चालक लगभग 250 के संख्या में उपस्थित हुए थे जिन्होंने ,चालक संघ के नियम कानून को अमल करने एवम निष्ठा से निभाने को आतुर रहेंगे इनमे हामी भरी ,वही मुख्य अतिथि महोदय साजिद खान मीडिया प्रभारी ड्राइवर चालक संघ ऑल छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार एक मत से एक दूसरे का साथ देने की बात पर सहमती जताई और सामाजिक कार्य क्रम में भी अपना योगदान बने इसका भी जिक्र की ,इनमे मुख्य रूप से संचालित बारे इस प्रकार की है ,(1) असंगठित चालको को संगठित कर आर्थिक उन्नति पर जोर देना व पारदर्शिता के साथ कार्य करने व नैतिक जिम्मेदारी की भावना,।
(2) वाहन चलाते समय शराब व मादक पदार्थों पर रोकने पर जोर वचन बद ,।
(3) सड़क दुर्घटना, हादसा, पर रोक ,।
(4) वाहन मालिक व चालक के वित्त सामंजस्य बिठाकर कार्य करने को संकल्पित होना ।
(5)गरीब वंचित व बेसहारों के बीच सामंजस्य बिठाकर कार्यकर्ता के रूप में काम हमारी संघ करेगी यह सब चालक ड्राइवर कल्याण संघ जिला बलौदा बाजार के अध्यक्ष शंकर वर्मा के द्वारा बताया गया जिसमें एसएसपी से राजू पाल और रामेश्वर जांगड़े निष्पक्ष पत्रकार उपस्थित थे साथ ही साथ चालक संघ के संरक्षक रामस्वरूप साहू प्रमुख कलाकार शंकर साहूआदि पदाधिकारी उपस्थित थे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.