Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 21, 2021

अ.भा. पत्रकार सुरक्षा समिति का स्नेह सम्मलेन गुजरात मे हुआ सम्पन्न । गुजरात मे पत्रकार सुरक्षा कानून की फिर उठी मांग, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने दिया आश्वासन ।



अ.भा. पत्रकार सुरक्षा समिति का स्नेह सम्मलेन गुजरात मे हुआ सम्पन्न ।

गुजरात मे पत्रकार सुरक्षा कानून की फिर उठी मांग, मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने दिया आश्वासन ।



गांधीनगर/अहमदाबाद-: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के देश भर के विभिन्न राज्यों के पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन गुजरात के गांधी नगर में आज किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन गुजरात सरकार के पंचायती राज्य मंत्री बृजेश भाई मिर्झा,कांग्रेस के पदेश प्रवक्ता डॉ पंकज पटेल,विश्व उमयधम फाउंडेशन चेयरमैन आर पी पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने अपने उदबोधन में बताया कि देश के पत्रकारों को सुरक्षा कानून की आवश्यकता क्यो है इसके अलावा राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार,राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,रत्नाकर त्रिपाठी, ने पत्रकारो को एकजुटता के साथ इस संघर्ष में जुड़ने के लिए कहा और केंद्र की मोदी सरकार को कहा सम्पूर्ण देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे नही तो देश के हर राज्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का पत्रकार आने वाले समय मे दिल्ली के जंतर मंतर में मोदी सरकार के खिलाफ महाआंदोलन करने से नही चुकेगा ।


कार्यक्रम को गुजरात के अनेक जिलों से आये वरिष्ठ पत्रकारों ने सम्बोधित किया और पत्रकार सुरक्षा कानून की इस मुहिम में गुजरात के समस्त पत्रकारो की तरफ सरकार से अनुरोध किया पत्रकार की समाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रदेश में जल्द से जल्द सुरक्षा कानून लागू करें ।


                              इस राष्ट्रीय कार्यक्रम समारोह में छत्तीसगढ़, राजस्थान,दिल्ली,पंजाब,कर्नाटक,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र, झारखण्ड ,बिहार,सहित 20 प्रदेशों के पत्रकारों तथा मीडियाकर्मियों ने भाग लिया।वहीं गुजरात के सभी जिलों के विभिन्न प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,डिजिटल मीडिया,चैनल आदि के पत्रकार उपस्थित हुए। झारखण्ड का प्रतिनिधित्व संगठक के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश तिवारी ने किया।देश भर के पत्रकारों के इस समारोह में


बृजेश भाई मिर्झा ,पंचायती राज्य मंत्री,आरपी पटेल,विश्व उमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष, डॉक्टर हिमांशु पटेल,जीएस गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमिटी,कांति भाई राम,दानवीर,मुकेश भाई पटेल,आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समेत कई नामी गिरामी प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,डिजिटल,प्रकाशन समूहों के प्रधान संपादक,फोटोग्राफर, ब्यूरोचीफ,रिपोर्टर्स,संवाददाता आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।समारोह का उद्घाटन गुजरात राज्य सरकार के मंत्री,विश्व उमिया फाउडेशन के अध्यक्ष,गुजरात राज्य कांग्रेस प्रदेश कमिटी के महामंत्री,सुविख्यात दानवीर,आप के प्रदेश प्रवक्ता, एबीपीएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावडिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में राज्य मंत्री श्री मिर्झा ने कहा कि बड़ी खुशी और आश्चर्य हो रही आज इतने पत्रकारों को एक साथ गुजरात राज्य की राजधानी गांधी नगर के इस सर्किट हाउस में एक साथ एक छत के नीचे देखकर।उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार यह मानती है कि सभी पत्रकारों एवम मीडियाकर्मियों को उनके साहसिक तथा सामाजिक सरोकार को लेकर किए जाने वाली पत्रकारिता के कार्य हेतु  सुरक्षा की नितांत आवश्यकता होती है,तभी हमारा प्रदेश व राष्ट्र सबल बनेगा।उन्होंने देश के उत्तर प्रदेश,बिहार,छत्तीसगढ़, झारखण्ड,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,कर्नाटक,पंजाब,गुजरात,उत्तराखंड,बंगाल सहित बीस राज्यों से आए पत्रकारों का गुजरात की धरती पर स्वागत करता हूं।

मौके पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति

के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलावाड़िया ने कहा कि इस संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी तरह के पत्रकारों को चाहे वह प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक्स,डिजिटल, वेब,सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े कोई भी पत्रकार साथी हो उन्हें लोकतांत्रिक ढंग से जनता की आवाज उठाने के क्रम में वर्तमान दौर में अपराधिक एवं असामाजिक तत्वों का सामना पड़ता है,देश के कई राज्यों में पत्रकारों पर हमले हुए,उनकी हत्याएं कर दी गई,उन्हें झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया,जिससे दिन प्रतिदिन पत्रकारिता का कार्य चुनौतीपूर्ण तथा अत्यधिक कठिन होता जा रहा है।सरकारें सभी की सुरक्षा के लिए होती हैं,इसलिए पत्रकारों के लिए भी पत्रकार सुरक्षा कानून जिसमें उनके तथा उनके परिजनों के वर्तमान तथा भविष्य से जुड़ी सभी बातों को ध्यान में रखा गया है,यह बहुत ही अनिवार्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून के परिपालन हेतु एबीपीएसएस द्वारा प्रस्तुत ड्राफ्ट की स्वीकृति देकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है,उसी प्रकार देश के राज्यों में सभी पत्रकारों एवं मीडियाकर्मियों के हितार्थ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू की जानी चाहिए,और इसके लिए आंदोलन और भी तेज की जाएगी।मौके पर लक्ष्मण पटेल,मनमोहन सिंह,राकेश सिंह परिहार,महफूज खान,गोविंद शर्मा,सरोज जोशी,दिलशाद खान,अमन कोंडल, आदि सहित भारी संख्या में पत्रकार एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों पर पुष्प वर्षा किए गए,और उनकी सम्मान दे उनकी हौसला अफजाई की गई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad