ठंड से ठिठुरा वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - वनांचल साल्हेवारा क्षेत्र में बर्फ की चादर बीछ गई है सर्दिली मौसम का मिजाज ने न्युन्तम पारा को लढका दिया है ।बुजुर्ग महिला पूरुष एवं वात कफ के मरीजों के लिये आफत बन गयी है ।
दिसम्बर का महिना सबसे ज्यादा ठंड बरपा रहा है जिससे वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा बकरकटटा रामपुर के अधिकतर गांवों के पैरावट में बर्फ बरस रही है ।
लोग घर से बाहर निकल नही पा रहे है सुबह शाम अलाव का सहारा लिये हुये है ।सुबह सुर्य की रोशनी में बैठकर धूप का आंनद ले रहे है ।यदि इसी प्रकार ठंड का प्रकोप रहा तो वृध्द जनों की जान जोखिम में पड़ने की संभावना ब्यक्त की जा रही है ।
वनांचल क्षेत्र सहित पुरे छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह ठंड ने दस्तक दी है जिससे बहुत से लोग ठंड के कारण समय पर कामकाज नही कर पा रहे है ।शीतलहर का साया वनांचल क्षेत्र में अभी भी बरकरार रहने की संभावना बनी हुई है ।ठंड से बचने गरम कपडे एवं अलाव का एक सहारा है ।हमारे संवाद दाता ने वनांचल में ठंड से हो रही परेशानियों का जायजा लिया ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.