Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 14, 2021

शिक्षा विभाग में पति की पत्नी ने दूसरी शादी की बात सुन अपने दोनों हाथों की नस काटी, जहर भी


शिक्षा विभाग में पति की पत्नी ने दूसरी शादी की बात सुन अपने दोनों हाथों की नस काटी, जहर भी

सिवनी   शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी ने पति व सास की प्रताड़ना से तंग आकर अपने दोनों हाथों की नस ब्लेड से काट ली। साथ ही नस काटने से पहले पीड़ित पत्नी ने घी-शहद मिलाकर जहर के रूप में उसका सेवन भी कर लिया। गंभीर हालत में पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जिला अस्पताल में भर्ती कुडारी मझगवां निवासी पूनम करवेति (26) ने मंगलवार को बताया कि उसका विवाह गांव उमरिया बंडोल निवासी ओम प्रकाश कर्वेती से 6 साल पहले हुआ था। शादी के बाद संतान नहीं होने पर पति व सास दोनों बांझ कहकर उलाहना देते हुए आए दिन ताना मारना, वाद-विवाद कर मारपीट किए जाने के बात कही।

पति ओम प्रकाश शिक्षा विभाग में गांव कलारबांकी में लिपिक है। वही पीड़ित पत्नी ने पति पर आरोप लगाते बताया कि पति ने चुपचाप गांव पिंडरई बरघाट में सगाई भी कर ली। चोरी छुपे सगाई किए जाने की बात जब उसे किसी दूसरे के माध्यम से पता चला तो पत्नी ने पति से कहा कि वह मेरे सिर में हाथ रखकर कसम खाए की सगाई नहीं हुई है। इस पर पति ने धक्का देकर गिरा दिया। इस बात से दुखी व्यथित होकर पत्नी ने अपने दोनों हाथ की नस काट ली, वही पत्नी ने बताया कि पति से संतान होने के लिए उन्होंने कई बार इलाज करवाने व टेस्ट ट्यूब बेबी की भी बात कही जिस पर पति ने जरा भी ध्यान नहीं दिया।

वहीं इस मामले में पूनम के पति ओमप्रकाश करवेति से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। शादी के बाद से संतान नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज कराया जिसके दस्तावेज भी उनके पास हैं। साथ ही बरघाट में किसी भी प्रकार की सगाई की बात निराधार झूठी है, वहीं उन्होंने बताया कि पत्नी और उसके मायके वाले अक्सर उससे वाद-विवाद करते. है व झूठी शिकायत कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। जिससें वह पत्नी और उनके मायके वालों से काफी त्ररुत परेशान है।

फिलहाल पत्नी पूनम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और मृत्यु पूर्व  लिए जाने वाले बयान अधिकारी ने ले लिए है। पुलिस ने मामला पंजीबद्घ कर विवेचना मेंं लिया है।

सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बीलाल कमलेशिया  की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad